Digital Vle Suvidha
Digital Vle Suvidha
सरकारी नौकरी और Latest Job Updates

MSME रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?- MSME REGISTRATION KAISE KREN

Published on 26/03/2023 | info.sakshidigi

भारत सरकार के द्वारा उद्यमियों को सहायता प्रदान करने के लिए, MSME (माइक्रो,स्माल, और मध्यम उद्यम) एक ऐसा क्षेत्र है जो उद्यमियों के लिए बहुत प्रकार की सब्सिडी , लोन और any कई आर्थिक सुविधाएँ प्रदान करती है ।रजिस्ट्रेशन के माध्यम से उद्यमियों को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं । यहाँ पर आप जानेंगे की MSME रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं ?

MSME रजिस्ट्रेशन क्या है ?

MSME रजिस्ट्रेशन एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से उद्यमियों को उनके उद्योग के लिए सरकारी समर्थन और आर्थिक सुविधाएँ प्रदान की जाति हैं । इस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से उद्यमियों के लिए बैंकों, सरकार और अन्य संगठनों से लोन मिलाने में आसानी होती है ।

MSME रजिस्ट्रेशन के लाभ- MSME SE FAYDE

MSME रजिस्ट्रेशन होने के बहुत से लाभ हैं, इसकी मदद से उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है, जैसे :-

1- सरकारी सब्सिडी और अनुदान योका फायदा

MSME रजिस्ट्रेशन वाले उद्यमियों को सरकारी सब्सिडी और अनुदान की अधिक सुविधाएँ प्राप्त होती हैं । जिसमे आर्थिक सहायता, तक्निकी सहायता, प्रशिक्षण एवं विकास, वित्तीय सब्सिडी और बहुत से लाभ शामिल हैं जो मिलते हैं ।

2- बैंक लोन

MSME उद्यमियों को बैंक से आसानी से लोन मिल सकता है । ऐसे उद्यमियों को बैंक लोन देने में रूचि दिखता है ।

3- टैक्स में लाभ

जिनका MSME रजिस्ट्रेशन होता है उनको कुछ टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं । सरकार उनको कुछ बचत सुविधाएँ और टैक्स सहायता भी करती है ।

4- आधार और बढती पहचान

उद्यम आधार को एक नई पहचान मिलती है और व्यापर को एक सुरक्षित सर्टिफिकेट मिळत है । जिसको आप कहीं भी योजनाओ में प्रस्तुत कर सकते हैं ।

MSME रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित स्टेप का पालन करें

  1. ऑफिसियल वेबसाइट www.udyogaadhar.gov.in पर जाएँ ।
  2. पंजीकरण फॉर्म भरें ।
    • आधार संख्या
    • उद्यमी का नाम
    • आधार ओटिपी वेरिफिकेशन

उपर्युक्त जानकारी भरने के बाद आपको अपने व्यवसाय की जानकारी भरनी है , उसके बाद आपको फ़ाइनल ‘सबमिट’ करना है। इस प्रकार से आपका उद्यम आधार रजिस्ट्रेशन हो जायेगा और आप सरकारी विभिन्न योजनाओं को पाने के पात्र हो जायेंगे ।

नोट: आवेदन करने से पहले आधिकारिक notification और eligibility जरूर जांचें।